17 फरवरी को होगा झाविमो का भाजपा में विलय
 17 फरवरी को होगा झाविमो का भाजपा में विलय

 



रांची.  झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) प्रमुख बाबूलाल मरांडी की भाजपा में वापसी होगी।इसके लिए तारीख आखिरकार तय हाे गई है। रांची में 17 फरवरी काे एक भव्य कार्यक्रम में झाविमो का भाजपा में विलय हाेगा। गृह मंत्री अमित शाह की माैजूदगी में झाविमाे प्रमुख बाबूलाल मरांडी इसकी घाेषणा करेंगे। इस दाैरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर भी माैजूद रहेंगे।
मरांडी ने रविवार दाेपहर दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। माथुर की माैजूदगी में तीनाें नेताओं की करीब 1 घंटे तक बैठक चली। इसमें पार्टी के विलय को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। आखिरकार तय हुआ कि 17 फरवरी को रांची में कार्यक्रम कर विलय की घोषणा की जाए।